Competition Exam App In Hindi | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला ऐप

Competition Exam App In Hindi

दोस्तों क्या आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते है और आप Competition Exam App In Hindi के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहें हैं, तो आपके लिए यह पोस्ट बेहद फायदेमंद हो सकता हैं।

आज के समय में लोगों को रोजगार मिलना काफी मुश्किल हो गया हैं। इसलिए ज्यादातर छात्रा या बेरोजगार पढे लिखें लोग सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे हैं। हमारे देश में सरकारी नौकरी बहुत ही अच्छी नौकरी मानी जाती हैं। सुरक्षित जीवन जीने के लिए सरकारी नौकरी सभी को सही  लगती हैं और उनकी यह बात 100% सच भी हैं।

आप भी बहुत पढे लिखें है और सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो आपको बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी होगी। आप अगर अच्छे से पढ़ोगे तो आप सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनमें से आपको सरकारी नौकरी परीक्षा से जुडी बहुत सारे सवाल जवाब और जानकारी मिलेगी। तो चलिए एक्जाम की तैयारी करने वाला ऐप की जानकारी को जानते हैं।

Competitive Exam तैयारी करने वाला ऐप

हम आपको यहां पर 5 से अधिक उन ऐप की जानकारी बताने वाले है। जिनमें सरकारी नौकरी से जुड़े बहुत सारे सवाल जवाब हैं। इन ऐप में सभी ऐप अलग अलग है, जिसमें आपको सरकारी नौकरी परीक्षा की तैयारी करने में बहुत मदद मिलने वाली हैं। आपको इन ऐप का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए क्युकी इनसे आपका ज्ञान बहुत हद तक बढ़ सकता हैं।

1. 80000+ Imp. GK Question Hindi

आपको अगर प्रतियोगी सरकारी परीक्षा के लिए GK का ऐप चाहिए हों तो आपको प्ले स्टोर पर इससे अच्छा कोई ऐप नही मिलने वाला हैं। इसमें आपको बहुत बड़ा GK सवालों का कलेक्शन देखने को मिलता हैं। हम अगर इस ऐप में उपलब्ध GK सवालों की बात करें तो इसमें लगभग 80000 से भी अधिक GK Question उपलब्द हैं।

इस ऐप में आपको Current Affairs भी देखने को मिलते है और वह भी व्याख्या सहीत हैं। इस ऐप में दिए गए सभी Question सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में आ सकते हैं। इसलिए आप किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हो इस ऐप का इस्तेमाल एक बार जरुर करके देखिएगा।

इस GK Question App में आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा का विकल्प मिलता है। आप किसी भी भाषा में GK Question पढ़ सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो इस ऐप की यह है की आपको इसमें क्विज खेलने को भी मिलता हैं। इस वजह से आपको पढाई करने में और भी ज्यादा इंटरेस्ट आ सकता हैं।

80000+ Imp. GK Question Hindi Features

  • भारतीय GK Question
  • Word GK Question
  • अलग अलग विषय के GK Question
  • एक विषय के काफी सारे पार्ट्स
  • रिजल्ट देख सकते हैं।
App Name 80000+ Imp. GK Question Hindi
Rating 4.5 Star
App Size 15 MB
Download 1 Million +

2. Math Hindi For Government Exam

आपको अगर सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए Maths का कोई बेहतरीन ऐप चाहिए तो आप इस ऐप के साथ जा सकते है, क्युकी इस ऐप को सरकारी नौकरी परीक्षा में गणित के सवालों और जवाब के लिए ही बनाया गया हैं।

ऐसा नहीं है की आपको इसमें गणित का सिर्फ एक ही विषय के बारे में जानने को मिलने वाला हैं। आप इस ऐप में गणित के अंकगणित, बीजगणित, त्रिकोनमिती और सांख्यिकी जैसे और भी कहीं सारे टॉपिक के बारे में जान सकते हैं। इसमें आपको इन टॉपिक के बारे में बहुत ही विस्तार से जानने को मिलता हैं।

इसके अलावा गणित के Notes, ट्रिक्स और प्रैक्टिस सेट भी इस ऐप में उपलब्ध हैं। यानी यह आपके लिए एक All In One Math Solution ऐप हैं। आपको गणित के सवाल हल करना हो तो आप इस ऐप को अभी प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं। 

Math Hindi For Government Exam Features

  • सरल तरीकों से गणित सीखें।
  • हर टॉपिक का विस्तार से हल।
  • गणित के काफी सारे शॉर्टकट्स उपलब्ध हैं।
  • सभी तरह के Exam तैयारी कर सकतें हैं।
  • सभी गणित के फॉर्मूला उपलब्ध हैं।
App NameMath Hindi For Government Exam
Rating 4.5 Star
App Size 59 MB
Download 10 Thousand +

3. GK Quiz In Hindi 100000 प्रश्न

आपको सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए अगर सबसे अच्छा GK Quiz ऐप चाहिए हों तो आपके लिए यह GK Quiz In Hindi ऐप सबसे बेस्ट हो सकता हैं। इस GK Quiz ऐप में आपको 1 लाख से भी अधिक प्रश्न का Quiz मिलता है, जो की किसी भी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण हो सकते हैं।

इस ऐप में आपको सभी तरह के Quiz देखने को मिलते हैं, जैसे – भूगोल, इतिहास, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अर्थव्यवस्था, संविधान इसके अलावा और भी कहीं सारे विषय इस ऐप में मौजूद हैं। इतने सारे विषय के क्विज आपको सिर्फ़ एक ही ऐप में मिल जाते हैं।

ऐसा भी नहीं है की आपको सिर्फ़ इन विषय के बारे में ही जानने को मिलेगा। यहां पर आपको इन विषय के हर एक पार्ट के क्विज जानने को मिलने वाले हैं। इतना विस्तार से शायद हो आपको किसी क्विज ऐप में जानने को मिले। इसके अलावा इसमें Live Quiz भी चलता हैं। इस तरह से आपके लिए यह सबसे बेस्ट हिंदी क्विज ऐप हैं।

GK Quiz In Hindi Features

  • सभी तरह के Exam की तैयारी कर सकतें हैं ।
  • सभी विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया हैं।
  • इस ऐप का इस्तेमाल आप ऑफलाइन भी कर सकतें हैं।
  • 1 लाख से अधिक GK Question
App NameGK Quiz In Hindi 100000 प्रश्न
Rating 4.4 Star
App Size 8.8 MB
Download 1 Lakh +

4. General Hindi | Hindi Grammar

आपको अगर हिंदी grammer का कोई ऐप चाहिए सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए तो आप इस General Hindi | Hindi Grammar इस ऐप का इस्तेमाल कर सकतें हैं। सिर्फ़ Grammer ही नही बल्कि इस ऐप में आपको General Hindi भी का ऑप्शन भी मिलता है, जो किसी भी Competitive Exam में बहुत महत्वपूर्ण साबित होता हैं।

हम अगर व्याकरण की बात करें तो इसमें आपको भाषा, वर्णमाला, संज्ञा, सर्वनाम, कारक, क्रिया, धातु, काल यह सभी जानने को मिलता हैं। इन टॉपिक के बारे में आपको बहुत ही विस्तार से इस ऐप में जानने को मिल सकता हैं। इसके अलावा इस ऐप में आपको व्याकरण के ऊपर सवाल जवाब भी जानने को मिलता हैं।

सामान्य हिंदी इसमें बहुत सारे टॉपिक को कवर किया गया हैं। आप इस ऐप को इंस्टॉल करके उन सभी टॉपिक के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। इसमें आपको Grammer Notes, Practice Set और MCQ भी मिलता हैं। इस वजह से आपको इस ऐप की मदद से Grammer को पूरी तरह से जानने को मिलने वाला हैं।

General Hindi | Hindi Grammar Features

  • User  Friendly  Interface हैं।
  • 100% फ़्री ऐप आहे।
  • इस ऐप को भी आप ऑफलाइन इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • सभी Concepts को Explain किया गया हैं।
  • Improtant Notes या आर्टिकल को बुकमार्क कर सकतें हैं।
App NameGeneral Hindi | Hindi Grammar
Rating 4.6 Star
App Size 28 MB
Download 5 Thousand +

5. All Exam GK In Hindi Offline

सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए यह भी बहुत बेहतरीन GK ऐप है, जिसका इस्तेमाल हम ऑफलाइन भी कर सकतें हैं। इस ऐप में आपको ज्यादा GK Question तो नही मिलते है, लेकीन 10000+ से अधिक महत्त्वपूर्ण GK Question का कलेक्शन मिलता हैं।

सबसे अच्छी बात इस GK Question App की यह है की आप Random GK भी पढ़ सकते है या आपको अगर कैटेगरी के अनुसार GK Question चाहिए तो आपके लिए वह भी विकल्प इसमें दिया गया हैं।

इस Exam GK ऐप में आप जब किसी सवाल का जवाब देते हैं तो उसका जवाब सही है या गलत यह आपको वही पर देखने को मिलता हैं। इसके अलावा अपने कितने सवालों का गलत जवाब और कितने सवालों का सही जवाब दिया हैं? यह भी वही पर जानने को मिलता हैं।

All Exam GK In Hindi Offline Features

  • बहुत सारी GK Question कैटेगरी उपलब्ध हैं।
  • Mix GK Question भी हैं।
  • सभी GK Question Important हैं।
  • कुल मिलाकर लगभग लाखों GK Question हैं।
  • Police Exam के लिए बहुत अच्छा ऐप हैं।
  • सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेस्ट हैं।
App NameAll Exam GK In Hindi Offline
Rating 4.3 Star
App Size 9.2 MB
Download 1 Lakh +

6. Daily Current Affairs 2023

किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में Daily Current Affairs बहुत ही ज्यादा महत्त्वपूर्ण होता हैं। अपने अगर बाकी सभी विषय के बारे में बहुत अच्छी तैयारी कर लिया हैं लेकीन Current Affairs के बारे में नहीं पढ़ा हैं तो आपके लिए यह सबसे ज्यादा नुकसान दायक हो सकता है।

इसलिए आपके Competitive Exam की तैयारी में करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए Daily Current Affairs 2023 यह ऐप सबसे बेस्ट ऑप्शन है। क्युकी इसमें आपको 2023 के सभी Latest Current Affairs के बारे में जानने को मिलने वाला हैं।

हर दिन का करंट अफेयर्स भी आपको इसी ऐप में जानने को मिलने वाला हैं। इस ऐप में करंट अफेयर्स पर प्रश्नोत्तरी भी उपलब्ध हैं। Daily Highlights भी आपको इसी ऐप में जानने को मिलता हैं। इसमें Latest Current Affairs तो उपलब्ध है ही लेकीन इसमें साल 2019 से लेकर अभी तक के करंट अफेयर्स भी उपलब्ध हैं।

Daily Current Affairs 2023 Features

  • इस ऐप को आप ऑफलाइन इस्तेमाल कर सकतें हैं।
  • डेली टॉप अपडेट जानने को मिलता हैं।
  • इसमें डेली क्विज का ऑप्शन भी है।
App NameDaily Current Affairs 2023
Rating4.2 Star
App Size 8.3 MB
Download 5 Lakh +

Final Word

दोस्तो आज अपने सबसे अच्छे और ज्ञान से भरे Competition Exam App In Hindi की जानकारी को जाना हैं। इस जानकारी में अपने एक नही बल्कि कही सारे अलग अलग ऐप के बारे में जानकारी को जाना हैं। इन ऐप में दिए गए जानकारी और सवाल जवाब को आप अगर पढ़ते है तो आपको सरकारी नौकरी परीक्षा में बहुत मदद मिलने वाली हैं।

हमे उम्मीद है की आपको यह Competitive Exam App की जानकारी बहुत अच्छी लगीं होगी। अगर आपको इन ऐप की जानकारी अच्छी लगीं हो तो आप इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर जरुर करें जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। शायद उनको भी इन ऐप से कुछ ना कुछ फायदा जरुर हो सकता हैं। इसके अलावा आपको अगर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाला ऐप पोस्ट के बारे में कुछ पूछना हों तो कमेंट में जरुर बताएं।

Competition Exam App: FAQs

Q.1 सबसे अच्छा GK ऐप कौनसा हैं?

Ans: सबसे अच्छा GK ऐप 80000+ Imp. GK Question Hindi यह हैं क्युकी इसमें आपको बहुत सारे Latest सवाल के जवाब जानने को मिलता हैं।

Q.2 क्या हम इन ऐप से सच में सरकारी नौकरी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं?

Ans: जी हां दोस्तों आप इन ऐप का इस्तेमाल करके सरकारी नौकरी परीक्षा की तैयारी कर सकतें है लेकीन आप पूरे Exam की तैयारी बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं। आपको पूरे Exam की तैयारी करने के लिए किताबे भी पढ़ना बेहद जरूरी हैं।

Q.3 हम इन ऐप से कौन कौन से Exam की तैयारी कर सकतें हैं?

Ans: इन ऐप को ऐसा किसी भी Exam के लिए नहीं बनाया गया हैं। आप इन ऐप का इस्तेमाल किसी भी Exam के लिए कर सकतें हैं।

Leave a Comment