
दोस्तो आप भी अगर Ringtone Set Karne Wala Apps को ढुंढ रहे है और अच्छा ऐप की खोज मे है, तो आपको इस पोस्ट से कुछ मदद हो सकती है। इस पोस्ट मे आपको काफी सारे रिंगटोन सेट करने वाला ऐप की सूची देखने को मिलेगी। जिसमें से आप एक अच्छा ऐप का चुनाव करके अपने मोबाइल मे भी रिंगटोन सेट कर सकते है।
आज हर कोई मोबाइल इस्तेमाल करता है और हर कोई अपने मोबाइल मे एक अच्छा सा और अपने मनपसंद का रिंगटोन सेट करना चाहता है, लेकिन उनके पास अपना मनपसंद रिंगटोन नही है। इस समय बात आती है, की आखिर हमें जो रिंगटोन चाहिए वह कहा से लाए। काफी सारे लोगों को फनी रिंगटोन पसंद होता है, काफी लोगों को रोमांटिक रिंगटोन पसंद होता है, काफी लोगों को Sad रिंगटोन पसंद होता है।
इसी तरह हर एक इंसान की पसंद अलग अलग हो सकती है। अपने इस तरह से सभी तरह के रिंगटोन को लोगों के या अपने परिवार के सदस्य के मोबाइल मे बजते हुए जरूर सुना होगा। आपको उन लोगों की तरह अपने भी मोबाइल मे रिंगटोन लगाना है, तो यह पोस्ट आपको उसके लिए मदद कर सकती है। तो चलिए Ringtone Set Karne Wala Apps के बारे मे जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट मे अंत तक बने रहे।
Table of Contents
Ringtone Set Karne Wala App Download
हमने इस रिंगटोन लगाने वाले ऐप की सूची मे 5 से भी अधिक ऐप के बारे मे बताया है। इस सूची मे जो भी रिंगटोन ऐप बताया है, वह काफी लोकप्रिय है और पहले से ही लाखों लोग इनका इस्तेमाल भी कर रहे है।
हमने इन रिंगटोन ऐप के बारे मे पूरी जानकारी को बताने की कोशिश किया है, जिससे आपको एक अच्छे रिंगटोन सेट करने वाले ऐप का चुनाव करने मे मदद हो सकती है। इस पोस्ट के अंत मे हमने इन सभी ऐप से रिंगटोन कैसे लगाया जाता है, वह भी बताया है उसको भी पढ़े।
1. Wynk Music – Ringtone Set Karne Wala Apps
Wynk Music यह रिंगटोन लगाने वाला काफी लोकप्रिय ऐप है। यह ऐप इतना लोकप्रिय इसलिए है, क्युकि इसको 100 मिलियन से ज्यादा लोगो ने इंस्टाल किया है और रेटिंग भी काफी अच्छा दिया है। काफी लोगों को यह भी पता होगा की Wynk ऐप को बनाने वाली कंपनी का नाम क्या है?
जिन लोगो को इसको बनाने वाली कंपनी का नाम पता नही है, मैं उनको बता देता हु, की उस कंपनी का नाम एयरटेल है। Wynk को बनाने वाली इतनी भरोसेमंद है, तो Wynk ऐप भी काफी भरोसेमंद है। Wynk ऐप मे आप काफी तरह के रिंगटोन जैसे – Romantic, Sad, धार्मिक, फनी के अलावा और भी कही तरह के रिंगटोन लगा सकते है। रिंगटोन के अलावा आप इस ऐप मे म्युजिक भी सुन सकते है।
म्युजिक आपको कही भाषा के गाने जैसे – पंजाबी, हिंदी, तेलुगु, मराठी और भी कुछ भाषा का विकल्प मिलता है। आपको इस ऐप मे सभी तरह के रिंगटोन तो मिलते है, लेकिन सभी फ्री नही है। इसमें ज्यादातर प्रीमियम ही रिंगटोन देखने को मिलते है, लेकिन कुछ रिंगटोन फ्री मे भी मिलते है, जिसको आप पहले try कर सकते है। इसमें रिंगटोन को सेट करना बहुत ही आसान है।
Wynk App Best Features
- इसमें आपको ऑफलाइन म्युजिक का विकल्प मिलता है।
- Free Hallo tunes एयरटेलl के user को मिलता है।
- अपने मनपसंद के Mp3 गाने को डाउनलोड कर सकते है।
- इसमें Dark Mode का फीचर्स भी मिलता है।
- इसमें Podcast का फीचर्स भी मिलता है।
- Live Concerts भी देख सकते है।
App Name | Wynk Music |
Rating | 4.4 Star |
App Size | 22 MB |
Download | 100 Million + |
इन्हें भी पढ़े :-
2. ZEDGE – Ringtone Set Karne Wala Apps
आप अगर रिंगटोन सेट करने के लिए अच्छा ऐप ढुंढ रहे है, तो ZEDGE ऐप बहुत ही अच्छा ऐप है। ZEDGE ऐप अच्छा होने के अलावा लोकप्रिय भी है। इस ऐप से आप रिंगटोन तो सेट कर ही सकते है, इसके अलावा वॉलपेपर और वीडियो वॉलपेपर भी सेट कर सकते है। रिंगटोन मे आपको काफी सारी कैटेगरी देखने को मिलती है।
जिसमें से आप कोई भी अपनी मनपसंद कैटेगरी मे से रिंगटोन को सेट कर सकते है। समय के अनुसार जो भी Songs Trending मे आता है, उसका भी रिंगटोन आपको इस ZEDGE ऐप मे देखने को मिलता है। रिंगटोन के अलावा आपको इसमे अलार्म और Notification Sound भी देखने को मिलता है। आपको अगर वॉलपेपर भी चाहिए होते है, तो इसमें काफी सारे वॉलपेपर मिलते है।
इसमें काफी अट्रैक्टिव वॉलपेपर है, जो आपको काफी पसंद आ सकते है। ZEDGE ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी तरह का Pay करने की जरूरत नही है यह बिल्कुल फ्री है। इस ऐप का इस्तेमाल करना और रिंगटोन सेट करना भी बहुत आसान है।
ZEDGE App Best Features
- इस्तेमाल करने के लिए आसान है।
- इसमें रिंगटोन सर्च करके ढुंढ सकते है।
- इसमें वॉलपेपर भी ढुंढ सकते है।
- इसमें NFT बनाने का भी फीचर्स मिलता है।
- अपने पसंद के Artist को track कर सकते है।
- इसमें काफी सारे Stickers भी मिलते है।
- यह एक Ringtone maker भी है।
App Name | ZEDGE |
Rating | 4.4 Star |
App Size | 35 MB |
Download | 100 Million + |
3. Gaana – Ringtone Lagane Wala App

आप अगर म्युजिक सुनने के शौकीन है, तो आपको Gaana ऐप पता ही होगा। Gaana ऐप काफी लोकप्रिय और काफी अच्छा म्युजिक ऐप है। इस ऐप का इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी मोबाइल नंबर पर आसानी से Caller Tune सेट कर सकते है।
इसमें आपको लाखों गाना और podcast देखने को मिलता है और यह सब 20 से अधिक भाषा मे देखने को मिलता है। इसमें आपको Trending Songs, Popular Songs, New Songs मिलते है। आपको अगर म्युजिक से प्यार है, तो आपको यह ऐप बहुत ही ज्यादा पसंद आ सकता है, क्युकि इसमें म्युजिक कॉलिटी बहुत ही बेहतर है। इसमें आपको Music Artist के Follow Pages भी देखने को मिलते है।
यह ऐप आपको फ्री मे भी इस्तेमाल करने को मिलता है और इसका Paid Version भी आता है। Paid Version आपको कुछ खास फीचर्स देखने को मिलते है। अपने मोबाइल मे Caller Tune सेट करने के लिए अभी Gaana ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
Gaana App Best Features
- 20 से अधिक भाषा का विकल्प मिलता है।
- सभी Network के सिम के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
- सभी तरह की म्युजिक की अलग अलग कैटेगरी है।
- 45 मिलियन से ज्यादा म्युजिक इसमें उपलब्ध है।
App Ne | Gaana |
Rating | 4.5 Star |
App Size | 31 MB |
Download | 100 Million + |
4. Mobcup – Ringtone Set Karne Wala Apps

Mobcup ऐप भी रिंगटोन के लिए जाना जाता है, जिसमें आपको काफी बढ़ा रिंगटोन का कलेक्शन देखने को मिलता है। इसमें आपको रिंगटोन से जुड़ा एक बहुत ही अच्छा फीचर्स देखने को मिलता है, जिससे आप अगर कोई भी रिंगटोन इसमें से डाउनलोड करते है, तो वह Automaticaly रिंगटोन, Notification या अलार्म मे सेट हो जाता है।
Mobcup ऐप Specially रिंगटोन के लिए तो बना ही है, इसके अलावा आपको इसमे वॉलपेपर भी देखने को मिलता है। इसमें काफी सारी भाषा के रिंगटोन उपलब्ध है, आपको जिस भी भाषा का रिंगटोन लगाना है आप उस भाषा का रिंगटोन लगा सकते है। आपको जिस भी तरह का रिंगटोन चाहिए उसको यहाँ पर सर्च करके ढुंढ सकते है।
आपको अगर किसी कैटेगरी का रिंगटोन चाहिए, तो आपको इसमे रिंगटोन की कैटेगरी भी देखने को मिलती है। इस ऐप मे लाखों मे रिंगटोन देखने को मिलते है। अगर हम वॉलपेपर की बात करें, तो वॉलपेपर की भी काफी सारी कैटेगरी मिलती है, जिसमें बहुत ही खूबसूरत वॉलपेपर का कलेक्शन मिलता है।
Mobcup App Best Features
- लोकप्रिय और Trending रिंगटोन कलेक्शन
- काफी सारे म्युजिक भी मिलते है।
- Mobcup ऐप बिल्कुल फ्री है।
- All Types के रिंगटोन मिलते है।
- नए नए वॉलपेपर भी मिलते है।
App Name | Mobcup Ringtones |
Rating | 4.4 Star |
App Size | 14 MB |
Download | 10 Million + |
इन्हें भी पढ़े :-
5. Ringtone For Android
Ringtone For Android यह रिंगटोन सेट करने वाला ऐप भी काफी लोकप्रिय है। इस ऐप से आप अपने मोबाइल फोन में आने वाली कॉल के लिए रिंगटोन सेट कर सकते है। इस ऐप मे रिंगटोन का काफी बड़ा कलेक्शन देखने को मिलता है। इसमें कुल 20 से ज्यादा कैटेगरी के 1000 से अधिक रिंगटोन उपलब्ध है।
इन रिंगटोन को आप कॉन्टेक्ट के सभी नंबर के लिए अलग अलग सेट कर सकते है। इसके अलावा इन रिंगटोन को आप Notification और अलार्म के लिए भी सेट कर सकते है। यह रिंगटोन ऐप सभी डिवाइस के लिए 99% Perfect वर्क करता है। इसमें आपको एक और बेहतरीन फिचर्स मिलता है और वह यह है, की आप अपनें नाम की भी रिंगटोन सेट कर सकते है।
इसमें रिंगटोन सेट करना बहुत आसान है। इस ऐप से आप रिंगटोन तो सेट कर सकते ही है, इसके अलावा वॉलपेपर भी सेट कर सकते है। इसमें आपको काफी अच्छा वॉलपेपर का कलेक्शन भी मिलता हैं। Ringtone For Android यह ऐप बिल्कुल फ्री है, इसके लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज देने की ज़रूरत नही है।
Ringtone For Android App Best Features
- सभी तरह के रिंगटोन की अलग अलग 20 कैटेगरी शामिल है।
- Easy To Use ऐप है।
- Most popular रिंगटोन भी इसमें उपलब्ध है।
- रिंगटोन और वॉलपेपर एक ही ऐप मे है।
App Name | Ringtones for Android |
Rating | 4.0 Star |
App Size | 19 MB |
Download | 50 Million + |
6. Love Video Ringtone For Incoming Call

यह वाला रिंगटोन ऐप भी अभी के समय में लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, इसलिए की सभी लोगो को Audio रिंगटोन की जगह वीडियो रिंगटोन मिल रहा है और वीडियो रिंगटोन जब बजता है, तो काफी अलग सी feeling आती है।
आपको अगर कोई कॉल करता है, तो आपका रिंगटोन वीडियो फॉर्मेट में चलेगा। इसमें जो रिंगटोन उपलब्ध है, वह सभी रिंगटोन Full Screen रिंगटोन है, जो आपके मोबाइल में फोन आते समय बहुत ही अच्छा लगता है। इसमें आपकों कॉल स्क्रीन कस्टमाइज करने का फिचर्स भी मिलता है।
वीडियो रिंगटोन के अलावा आप उसके बैकग्राउंड में अमेजिंग वालपेपर भी सेट कर सकते है। आपको रोमांटिक रिंगटोन चाहिए तो आपके लिए यह ऐप बहुत ही बढ़िया विकल्प है।
Love Video Ringtone App Best Features
- वीडियो रिंगटोन को Enable और Disable कर सकते है।
- Full Screen वीडियो रिंगटोन सेट कर सकते है।
- बैकग्राउंड में गैलरी से भी फोटो ले सकते है।
- कॉलिंग और बैकग्राउंड को कस्टमाइज कर सकते है।
App Name | Love Video Ringtones |
Rating | 4.0 Star |
App Size | 20 MB |
Download | 5 Million + |
7. Phone Ringtones

Phone Ringtone यह नाम देखकर ही पता चलता है, की यह एक रिंगटोन वाला ऐप है। रिंगटोनवाला ऐप तो है, लेकिन यह बहुत पूराना ऐप है। इस रिंगटोन ऐप में हमेशा Update किया जाता है और कोई भी नया रिंगटोन आता है, तो तुरंत इस ऐप मे add किया जाता है।
यह ऐप हमेशा अपडेट होता है और नए नए रिंगटोन को add करता है, इसलिए इस रिंगटोन ऐप को लोगो ने काफी पसंद किया है और इसको 10 मिलियन से ज्यादा user ने इंस्टॉल किया है। इसमें भी रिंगटोन की अलग अलग कैटेगरी बनाया हुआ है और 13 से अधिक कैटेगरी शामिल है।
बाकी रिंगटोन ऐप की तरह इस ऐप में भी आप रिंगटोन सेट कर सकते है और अलग अलग नंबर के लिए भी कर सकते है। इन रिंगटोन को आप अलार्म, SMS, Notification के लिए भी सेट कर सकते है। इसमें भी आपको वॉलपेपर का फिचर्स देखने को मिलता है और काफी बड़ा वॉलपेपर का कलेक्शन भी उपलब्ध है। आप इतने सारे फिचर्स का इस्तेमाल बिल्कुल फ्री में कर सकते है।
Phone Ringtones App Best Features
- इसमें उपलब्ध रिंगटोन को डाउनलोड कर सकते है।
- Fantastic Sound कॉलिटी में रिंगटोन उपलब्ध है।
- Popular और Trending रिंगटोन उपलब्ध है।
- रिंगटोन और वॉलपेपर एक ही ऐप मे।
App Name | Phone Ringtones |
Rating | 3.9 Star |
App Size | 16 MB |
Download | 10 Million + |
Final Word
दोस्तो इस पोस्ट मे अपने Ringtone Set Karne Wala Apps के बारे मे जानकारी प्राप्त किया है। हमे आशा है, की आपको अपने मनपसंद का रिंगटोन लगाने वाला ऐप मिल गया होगा और उस ऐप के बारे मे काफी विस्तार से भी जाना होगा।
हमारे द्वारा बताए गए सभी ऐप की जानकारी भी आपको अच्छी लगी होगी। आपको अगर रिंगटोन ऐप की जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे शेअर करे। आपका कोई भी सवाल रिंगटोन सेट करने वाला ऐपके बारे मे है, तो comment मे बताए।
रिंगटोन सेट करने वाला ऐप: FAQs
Q.1 सबसे अच्छा रिंगटोन सेट करने के लिए कौनसा ऐप है?
Ans: सबसे अच्छा रिंगटोन सेट करने के लिए Wynk और Mobcup ऐप हैं।
Q.2 सबसे अच्छा Hellotune सेट करने के लिए कौनसा ऐप है?
Ans: Hallotune सेट करने के लिए सबसे अच्छा Gaana, Saavn ऐप हैं।
इन्हें भी पढ़े :-