Top 5 सबसे अच्छे म्यूचुअल फंड एप | Best Mutual Funds App Hindi

भारत में सबसे अच्छे म्यूचुअल फंड एप  Best Mutual Funds App in India Hindi

दोस्तो इस पोस्ट मे हम Best Mutual Funds App in India Hindi के बारे मे जानकारी प्राप्त करने वाले है। आज कल हर कोई अपने पैसें को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते है। निवेश की दुनिया मे Mutual Fund एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। हर दिन Mutual Fund मे लगातार काफी अच्छी Growth हो रही है।

Mutual Fund मे लोगों को निवेश करने के लिए आसानी हो इसलिए इस निवेश की प्रक्रिया को काफी आसान और सरल बनाया गया है। आप जब मार्केट मे किसी Mutual Fund ऐप को ढुंढते है, तो आपको काफी सारे ऐप की सूची देखने को मिलेगी, लेकिन आपको उन ऐप मे निवेश करने से पहले उस Mutual Fund App की सुविधा और शुल्क के बारे मे जानकारी प्राप्त करना भी काफी जरूरी है।

आप भी किसी Mutual Fund ऐप मे निवेश करना चाहते है और अच्छे एप की खोज मे है, तो हमने यहाँ पर सबसे अच्छे Mutual Fund ऐप की सूची को बताया है। आप किसी भी Mutual Fund मे निवेश करने से पहले हमारे द्वारा दी गयी सूची को एक बार जरूर देखे। तो चलिए जान लेते है, भारत में सबसे अच्छे म्यूचुअल फंड एप की जानकारी को –

Direct Mutual Fund क्या हैं?

म्यूचुअल फंड को दो भागों मे बाँटा जाता है, एक डायरेक्ट म्यूचुअल फंड और दूसरा रेगुलर स्कीम म्यूचुअल फंड! Direct Mutual Fund यह वह फंड होता है, जिसमे कोई भी ब्रोकर, Distributer या कोई Third Party Agent शामिल नही होता है। Direct Mutual Fund के जरिए हम किसी भी कंपनी मे सीधा निवेश कर सकते है। हम अगर रेगुलर स्कीम म्यूचुअल फंड की बात करें, तो यहाँ पर ब्रोकर या Third Party Agent शामिल होता है और यह ब्रोकर निवेशक के Mutual Fund को संभालता है।

कोई निवेशक अगर Direct Mutual Fund मे निवेश करता है तो उसको किसी भी तरह के ब्रोकर शुल्क या कमीशन देने की जरूरत नही है और Direct Mutual Fund Broker और Third Party की भागीदारी को भी खत्म करता है। इस तरह की सुविधा के कारण Direct Mutual Fund का Expense Ratio रेगुलर स्कीम म्यूचुअल फंड की तुलना मे काफी कम होता है और इसी वजह से निवेशक को ज्यादा Return भी मिल जाता है।

अगर हम बात करें की Direct Mutual Fund को कैसे पहचाने तो, जो भी Mutual Fund हो उसके आगे अगर Direct यह शब्द लगा हुआ है, तो वह Direct Mutual Fund होगा। अब आपको Regular Mutual Fund और Direct Mutual Fund के बारे मे जानकारी मिल गयी होगी, तो चलिए सबसे अच्छे म्यूचुअल फंड एप की सूची (Best Mutual Funds Apps in India Hindi) को देख लेते है।

सबसे अच्छे म्यूचुअल फंड एप की सूची

आज के समय मे ऐसे काफी सारे ऐप है, जो Mutual Fund के लिए काफी लोकप्रिय बनते जा रहे है और इन्ही म्युचुअल फंड ऐप की वजह से लोगो को म्युचुअल फंड मे निवेश करने के लिए आसानी हो रही है।

हमने आपके म्युचुअल फंड की निवेश करने के लिए सबसे अच्छे म्यूचुअल फंड एप की सूची को लाया है, आपको इन ऐप के बारे मे अच्छे से जानकारी पाने के लिए सभी ऐप की जानकारी को अच्छे से पढ़ना जरूरी है।

1. Zerodha Coin Mutual Fund App

Zerodha Coin यह एक सबसे अच्छा और सीधा निवेश करने के लिए सबसे अच्छा म्युचुअल फंड ऐप है। Zerodha यह एक मुफ्त App है। आपको यहाँ पर असीमित खरीद और बिक्री की सुविधा मिलती है।

Zerodha ऐप मे 3 हजार से अधिक Direct Fund है और आपको अच्छा mutual Fund का चयन करने के लिए कुछ Filters भी मिलते है। आप यहाँ पर Mutual Fund Investment को Demat के रूप मे रख सकते है और कभी भी आपको जरूरत हो तो आप उसे गिरवी भी रख सकते है।

Zerodha ऐप मे आप म्यूचुअल फंड को ट्रैकिंग भी कर सकते है। Zerodha मे आपको प्रॉफिट, Capital Gains, Annual Return और Loss Statement भी देख सकते है। Zerodha ऐप को काफी अच्छी 4.4 की रेटिंग भी मिली हुई है और 10 लाख से ज्यादा user ने इंस्टाल भी किया है।

Zerodha App Best Features

  • Zerodha ऐप बिल्कुल फ्री है।
  • इसमें आप Direct Mutual Fund मे निवेश कर सकते है।
  • आप यहाँ पर Fund की पूरी जानकारी देख सकते है।
  • निवेश की Portfolio Tracking भी कर सकते है।

2. Groww App

Groww App यह काफी लोकप्रिय और सबसे अच्छा म्युचुअल फंड ऐप है। Groww ऐप पूरी तरह से Transparency है और बहुत आसान भी है। आपको Groww ऐप मे निवेश करने के लिए काफी बढ़ी प्रक्रिया करने की जरूरत नही है, आप बस यहाँ पर Paperless KYC करके निवेश करना शुरू कर सकते है।

आप अगर Groww ऐप मे कोई भी फंड बेचते या खरीदते है, तो आपको यहाँ पर किसी भी तरह की शुल्क देने आवश्यकता नही है। आपको अगर Mutual Fund मे निवेश करना नही आता है, तो आपको यहाँ पर निवेश से जुड़े कुछ वीडियो और जानकारी भी मिल जाती है।

Groww ऐप एक तुरंत निवेश करने के लिए सबसे अच्छा निवेश ऐप है। Groww ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा user ने इंस्टाल किया है और 4.2 की रेटिंग भी दी गयी है।

Groww App Best Features

  • आप यहाँ पर Demat Account बना सकते है।
  • Groww मे आप 5 हजार से अधिक Mutual Fund मे निवेश कर सकते है।
  • आपको यहाँ पर किसी भी तरह के कमीशन देने की जरूरत नही है।
  • आप खुद आसानी से निवेश कर सकते है।
  • Groww मे आप Report भी देख सकते है।

यह भी देखें :- Top 10 घर बैठे पैसे कमाने वाला एप्प

3. Paytm Money App

Paytm को तो आज कल हर कोई जानता है। Paytm यह एक भरोसेमंद ऐप है, Paytm Money Mutual Fund का नाम सुनते ही पता चल जाता है, की यह Paytm का ही एक Product है। Paytm Money को हम सबसे बेहतर Mutual Fund App भी कह सकते है। Paytm Money मे निवेश करने के लिए ज्यादा समय नही लगता है, यहाँ पर तुरंत ही निवेश कर सकते है, सिर्फ EKYC करके।

इस ऐप मे आपको काफी सारे फंड देखने को मिलते है और उन सभी Fund की Category अलग अलग बनी हुई है। इस ऐप का इस्तेमाल अगर कोई निवेशक करता है, तो वह आसानी से निर्णय ले सकता है, की उसको किस Fund मे निवेश करना है। Paytm Money मे म्यूचुअल फंड खरीदने के लिए UPI से भी भुगतान कर सकते है।

इतना ही नही, बल्कि paytm Money मे Automatic SIP Payment की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। इस सुविधा के कारण निवेशक को अपनी SIP भरने की तिथि को याद रखने की भी कोई जरूरत नही पढ़ती है। इसके अलावा Paytm Money Mutual Fund App मे और भी काफी सारे Features उपलब्ध है। Paytm Money App को 1 करोड़ से ज्यादा user ने install किया हुआ है।

Paytm Money App Best Features

  • Demat Account कुछ ही मिनट मे बना सकते है।
  • Digital KYC की सुविधा है।
  • Trade भी कर सकते है।
  • Real Time Track कर सकते है।
  • 5000 से अधिक Mutual Fund Scheme उपलब्ध है।
  • आप Paytm Wealth Community से चर्चा कर सकते है।
  • Stock और ETF Basket मे भी निवेश कर सकते है।

4. ETMoney App

ETMoney App को टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च किया गया है। ET Money Mutual Fund के लिए तो सबसे अच्छा ऐप है, लेकिन इसके अलावा आपको ETMoney App मे Loan, Credit Card जैसी सुविधा भी मिलती है। ETMoney मे आपको भारत के सबसे अच्छी लोन देने वाली कंपनी मिलती है।

ETMoney ने अपनी विशेषताओं के कारण निवेशक को अपनी तरफ खिंचा है। ETMoney मे आप अगर निवेश करते है, तो आपको यहाँ पर Advance Analaysis करने के फीचर्स मिलते है। इस ऐप की मदद से आप अपने Financial Goal को पुरा करने के लिए अच्छी Strategy बना सकते है।

ETMoney App इसलिए भी सर्वश्रेष्ठ म्यूचुअल फंड ऐप है, क्युकि यह 0% कमीशन पर काम करता है और बिल्कुल फ्री है। यहाँ पर बिना शुल्क के निवेश करने के कारण आपका काफी पैसा बच जाता है और आपके निवेश के लंबे समय के Return को भी बढ़ाता है। कोई भी अगर ETMoney मे निवेश करता है, तो निश्चित रूप से Fixed Deposite से ज्यादा का Return पा सकते है।

ETMoney App मे आप अपने निवेश को Track भी कर सकते है। इसके अलावा यहाँ पर Health Insurance और निवेशक के परिवार के Term Life Insurance की सुविधा भी मिलती है। ETMoney Mutual Fund App को 50 लाख से ज्यादा लोगो ने इंस्टाल किया है।

ETMoney Mutual Fund App Features

  • Personal Finance App भी आपको यहाँ पर मिलते है।
  • सभी तरह के Health Insurance, Term Life Insurance और Car Insurance की भी सुविधा उपलब्ध है।
  • Direct Mutual Fund मे बिल्कुल मुफ्त मे निवेश कर सकते है।
  • Gauranted Return पा सकते है।
  • Retirement Goal के लिए National Pension System
  • Loan के लिए Apply कर सकते है और Credit Card भी पा सकते है।

5. myCAMS App

myCAMS App अपने निवेशक को सभी पोर्टफोलियो का एक overall view उपलब्ध करता है। इसमे Ovrall View के Features से निवेशक अपने सभी Fund को आसानी से Management कर सकता है। Organized User Interface यह myCAMS App को सबसे अच्छे Mutual Fund App की सूची मे शामिल करता है।

myCAMS App मे आप अपने Fund की किसी भी दूसरे Fund मे Switch कर सकते है। आप अगर अपने Fund को Reedem करना चाहते है, तो आप तुरंत कर सकते है। इस ऐप मे User या निवेशक की सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जाता है और सुरक्षा के लिए myCAMS मे patern और Pin लॉक का Features भी दिया गया है।

निवेशक की हर तरह की मदद के लिए यहाँ पर Customer Support भी उपलब्ध है। myCAMS App को निवेशक ने 4.4 की काफी अच्छी रेटिंग दिया हुआ है और 10 लाख से ज्यादा Install भी किया है।

myCAMS Mutual Fund App Features

  • आसानी से Registration कर सकते है।
  • अपने सभी Investment को एक ही जगह देख सकते है।
  • Account Info मे पूरी जानकारी मिल जाती है।
  • Recent Trasactions
  • Statement

Final Word

दोस्तो अपने इस पोस्ट मे 5 सबसे अच्छे म्यूचुअल फंड एप के बारे मे जानकारी को जाना है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको निवेश करने के लिए बहुत अच्छा ऐप मिल गया होगा। एक अच्छा mutual fund app का चुवान किया होगा।

आपको अगर Best Mutual Fund App पोस्ट अच्छा लगा है, तो अपने दोस्तों के साथ share करे। इसके अलावा आपका कोई भी सवाल Best Mutual Funds App In Hindi इस पोस्ट के बारे मे है, तो comment मे बताए।

Leave a Comment