प्ले स्टोर पर ऐप कैसे बनाएं? {A to Z पूरी जानकारी}

प्ले स्टोर पर ऐप कैसे बनाएं
प्ले स्टोर पर ऐप कैसे बनाएं

दोस्तों आप एक अपना ऐप बनाना चाहते है और आपके मन में यह सवाल आ रहा है की प्ले स्टोर पर ऐप कैसे बनाएं? तो आप हमारे इस पोस्ट के साथ बने रहिए क्युकी आपको यहां पर हम प्ले स्टोर पर ऐप बनाने की पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं।

प्ले स्टोर यह पूरी इंटरनेट पर सबसे बड़ा एंड्रायड ऐप का प्लेटफॉर्म है। दुनियां भर के सभी ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कोई भी ऐप प्ले स्टोर पर पब्लिश होती है तो उसको दुनियां के सभी देशों के यूज़र मिल सकते है। इसलिए प्ले स्टोर पर अपनी खुद की ऐप बनाने से बहुत सारे फायदे हो सकते हैं।

हम अगर अपनी कोई भी ऐप प्ले स्टोर पर पब्लिश करेंगे तो हमारे ऐप को बहुत सारे लोग डाउनलोड करेंगे और हमे बहुत अच्छा फायदा होगा। इससे भी और Intresting जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें। तो चलिए प्ले स्टोर पर ऐप बनाने की जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

प्ले स्टोर पर अपना ऐप कैसे बनाएं?

प्ले स्टोर पर ऐप पब्लिश करने के लिए आपको एक से ज्यादा स्टेप से गुजरना पड़ता है और यह सभी स्टेप एक दुसरे से बिल्कुल अलग है। सबसे जरूरी बात यह है की अपकोर एक Successfull ऐप बनाना हो तो इन सभी स्टेप को फॉलो करके ही आप प्ले स्टोर पर एक सक्सेसफुल ऐप बना सकते है।

हमने उन सभी स्टेप को एक एक करके विस्तार से बताया है, जिससे आपको बहुत ही आसानी से समझ आ जायेगा। हमने यहां पर यह भी बताया है की आप अपनी ऐप से प्ले स्टोर से पैसे कैसे कमा सकतें है।

1. ऐप बनाने का आइडिया

किसी भी सक्सेसफुल ऐप को बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उसको बनाने का आइडिया होता है। अगर हमारा ऐप बनाने का आइडिया सबसे अच्छा होता है तो उसको मार्केट में मशहूर बनाना बेहद आसान हो जाता है। एक ऐप बनाने के आइडिया से जीवन बदल सकता है। आज तक जितने भी लोगो ने नए आइडिया के साथ अपना ऐप बनाया है वह आज एक स्टार्टअप या बिजनेस बन चुके हैं।

वैसे हम देखेंगे तो प्ले स्टोर पर मिलियन में ऐप की संख्या है और हमारा ऐप भी उन्ही में से रहेगा तो हमारे ऐप के सक्सेस होने के चांस बिल्कुल ना के बराबर होंगे। अगर आप क्रिएटिव हो या क्रिएटिव सोच सकते है तो आप एक नए आइडिया पर ऐप बना सकते है।

अगर आप यूनिक ऐप का आइडिया नही भी निकाल सकते है तो आपके लिए दुसरा ऑप्शन भी है। आप पहले से उपलब्ध किसी एक ऐप पर अपनी क्रिएटिविटी से उसमे नए फिचर्स add करके यूजर को अपनी ऐप की तरफ अट्रैक्ट कर सकते है। इसमें आप किसी दुसरे की या ऐप डेवलपर की मदद भी ले सकते हैं।

2. Compitition कितना है देखें?

अपने किसी ऐप का एक नया आइडिया निकाल लिया है या आप किसी पुराने आइडिया पर ही काम करना चाहते है तो उसमें सबसे जरूरी यह भी होता है की उसमें कितना कंपीटीशन है देखना चाहिए। हम अगर प्ले स्टोर पर देखते है तो हमे वहा एक ही आइडिया पर लाखों ऐप देखने को मिलते है। जैसे शायरी पर आप देखोगे तो ढेरो कचरा भरा पड़ा हुआ है।

आप भी शायरी ऐप पर काम करोगे तो इतनी Compitition में आपका ऐप उपर आना Impossible है। शायरी ऐप की तरह और भी कहीं सारे टॉपिक भर लाखो ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, इसलिए आप जो भी ऐप बना रहे है, उसके Compitition को अच्छे से एनालिसिस करना एक जरूरी टास्क बन जाता है।

आप जिस भी आइडिया पर ऐप बना रहे है, उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करते है तो आपको उसका Compitition पता चल जायेगा और यह भी पता चल जायेगा की उस ऐप को प्रमोट कैसे करना चाहिए। आप अगर Compitition को अच्छे से नही देखते है तो आपका ऐप Fail भी हो सकता है।

3. ऐप की कल्पना करें

अपने ऐप का Compitition चेक कर लिया है और अब आप उस आइडिया पर काम करने वाले है, तो आपको उस ऐप के बारे में कल्पना करना चाहिए। आपको उस ऐप के बारे me सोचना चाहिए और यह प्वॉइंट आपके ऐप बनाने में पहला और सबसे महत्त्वपूर्ण होता हैं। आप जितना अच्छा सोच सकते है, उतना ही अच्छा आपका ऐप बनेगा।

इसमें आपकों कौन कौन से फिचर्स add करना है और उसमें यूजर को क्या फायदा होगा। ऐप के बारे में आपको सिर्फ़ डेवलपर ही नही बल्कि एक यूज़र बनकर भी सोचना जरूरी होता है। आप अगर एक यूज़र बनकर ऐप के बारे में सोचेंगे तो अपने यूज़र के लिए एक फायदेमंद ऐप बना पाएंगे।

ओर एक सबसे जरूरी बात आपको उस ऐप के फ़ायदे और नुकसान दोनों के बारे में भी सोचना है और हो सके तो नुकसान को कम करने का प्रयास जरुर करें। इसके अलावा भी आपको ऐप कैसा दिखाई देगा, ऐप में क्या क्या add करना है, इसके बारे में भी सोचना है। आपकी सोच ही आपके ऐप को सक्सेसफुल बनाएगी।

4. ऐप का मॉकअप डिजाइन बनाए

अब जो हमारा Next Step आता है वह मॉकअप डिजाइन का है। इसमें हमे यह करना है की अपने जितना भी अपने ऐप के बारे में सोचा है, उसका Pre डिजाइन करना हैं। इसमें भी आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप मॉकअप डिजाइन में जो भी निर्णय लेंगे उसी के आधार पर आपके यूजर Intract होंगे।

मॉकअप डिजाइन करने के लिए आपको एक पेन्सिल और पेपर की जरूरत होगी। आपको इस पेपर पर Home Screen, Onboarding Sequence, Main Navigation इन चीजों को एक एक करके Draw करते जाना हैं। मॉकअप डिजाइन करने के लिए आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे – Figma, Sketch टूल्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

5. ऐप का ग्राफिक्स डिजाइन बनाए

दोस्तों हमने ऊपर सिर्फ़ ऐप के बारे में सोचा है और उसका डिजाइन पेपर पर बनाया है। अब हमे उसको ग्राफिक में बदलना हैं। इसमें भी आपकी क्रिएटिविटी बहुत बड़ा रोल निभाती हैं। आपको अगर ग्राफिक डिजाइन नही आता है, तो आप अच्छे ग्राफिक डिजाइनर को Hire कर सकते है। आपको अगर ग्राफिक डिजाइन आता है, तो यह और भी अच्छी बात हैं।

आप खुद डिजाइन करते है तो इसमें अपनी क्रिएटिविटी लगाकर और भी बेहतर ऐप बना सकते है। आप जब भी अपने ऐप का ग्राफिक डिजाइन करते है तो इसमें सबसे जरूरी बात यह है की आपको अपने यूज़र के एक्सपीरियंस का ध्यान रखना है। उसके बाद आपको ऐप को यूज़र फ्रेंडली हो इसके बारे में भी ध्यान रखना हैं।

ऐप का ग्राफिक डिजाइन करने के लिए आपको बहुत सारे टूल्स मिल जाएंगे, उनमें से Setyono Dwi likeve68 यह एक अच्छा टूल है। आप इस टूल का इस्तेमाल कर सकतें है। आप ग्राफिक डिजाइन के लिए ऑनलाइन Templates भी खरीद सकते है। इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी वेबसाइट है जो ऐप के टेम्पलेट बेचते हैं।

हमारी तो राय यही है की आप खुद अगर ऐप बना सकते है तो बहुत अच्छी बात है, नही तो आप एक अच्छे ग्राफिक डिजाइनर को Hire कर लिजिए।

6. ऐप को बनाए

हम हमारे ऐप बनाने का सबसे अंतिम और महत्वपूर्ण Step है। इसमें भी आपको एडवांस ऐप डेवलपर का दिमाग लगाना है। आप अगर खुद ऐप नही बना सकते है तो इसके लिए आप App Developer को फ्रीलांसिंग साइट से Hire कर सकते हैं।

इसमें कोडिंग बहुत महत्वपूर्ण है। आपकों जितना अधिक कोडिंग या प्रोग्रामिंग भाषा का ज्ञान है उतना अच्छा आपका ऐप बनेगा। इसमें आपको अगर अगर इनका एडवांस ज्ञान है तो यह तो आपके लिए और भी अच्छी बात हैं। इसमें आप बहुत अच्छे और यूजफुल फिचर्स को add करने में सबसे ज्यादा ध्यान दे।

सबसे जरूरी बात ऐप बनाने में यह है की ऐप का Performance भी अच्छा होना चाहिए और सभी फिचर्स अच्छे से काम करना चाहिए। अब हमारा ऐप पुरी तरह से बन गया है, उसके बाद आप ऐप को पुरी तरह से चेक कर लीजिए। कैसा काम कर रहा है? सभी फिचर्स सही से काम कर रहे हैं या नहीं?

8. ऐप को प्ले स्टोर पर पब्लिश करे

दोस्तों अब तो हमारा ऐप पूरी तरह से बन चुका है। अभी तक तो हमने सिर्फ ऐप बनाया है। अब हमे इस ऐप को प्ले स्टोर पर पब्लिश करने की बारी आ चुकी हैं। जो आपका भी सवाल था की प्ले स्टोर पर ऐप कैसे बनाएं? यह हमारा वह स्टेप है, जिसको पूरा करने के बाद ऐप को यूज़र इंस्टॉल कर पाएंगे।

प्ले स्टोर पर ऐप डालने के लिए आपके पास एक प्ले स्टोर का अकांउट होना चाहिए। इसे Publisher Account भी कहते हैं। प्ले स्टोर पर Publisher अकाउंट बनाने के लिए एक बार कुछ पेमेंट करना होता है। एक बार आप अगर Publisher अकाउंट बनाकर पेमेंट करते है तो आप जितने चाहो उतने ऐप प्ले स्टोर पर अपलोड कर सकते हैं।

अब आपको अपने ऐप का Title, Description और कुछ रिलेटिव कीवर्ड्स रिसर्च करके निकाल लेना है। इसमें आपकों ऐप के कुछ ग्राफिक भी चाहिए, इसमें आप एक विडियो बनाकर भी add कर सकते हैं। अब आप ऐप को अपलोड करके यह पूरी जानकारी डालकर पब्लिश कर दीजिए। अब आपकी ऐप यूजर के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।

ऐप बनाने के बाद क्या करें?

दोस्तों अभी तो हमारा ऐप पूरी तरह स बनकर publish भी हो चुका है, लेकीन इसके बाद भी आपको कुछ काम करने होते है। हमने आपको ऐप पब्लिश होने के बाद कौन सी काम करने है, इसके बारे में आगे बताया है।

1. ऐप मोनेटाइज करवाए

ऐप पब्लिश होने के बाद आपको सबसे पहला जो काम करना है, वह मोनेटाइज का है। आप अगर ऐप को मोनेटाइज ही नही करोगे तो उससे पैसे कैसे कमाओगे। ऐप को मोनेटाइज़ करने के लिए सबसे मशहूर जो ads network है, वह Google Admob है। यह ads network सिर्फ ऐप को मोनेटाइज करने के लिए ही बना हुआ है।

आप अपनें ऐप को Admob के लिए apply कर सकते है। जब आप इसमें apply करते हैं तो ऐप का Review किया जाता है, Admob की टीम के द्वारा, फिर आपका ऐप मोनेटाइज हो जाता है। उसके बाद आपका ऐप पैसे कमाने के लिए तैयार हैं।

2. ऐप की मार्केटिंग करे

अभी तक तो हमने ऐप बनाकर उसको उसको मोनेटाइज किया है, लेकीन ऐप में यूज़र ही नहीं होंगे तो कमाई जीरो है। इसलिए आपको अपने ऐप की मार्केटिंग करना एक बहुत जरूरी काम है। आप जितना अधिक अपने ऐप की मार्केटिंग करेंगे उतने ही ज्यादा आपके यूजर बढ़ते जाएंगे और आपकी कमाई भी बढ़ेगी।

ऐप की मार्केटिंग के लिए आप बहुत सारे तरीके का इस्तेमाल कर सकते है, जैसे – यूटुबर को टारगेट करें, जो ऐप के बारे में वीडियो बनाते है। इसके अलावा आप Google Ads का इस्तेमाल करके यूट्यूब Ads lagar सकते है और रिलेटेड वेबसाइट पर भी अपने ऐप का विज्ञापन कर सकते हैं।

इसके अलावा आप Email Marketing, Social Media Marketing, WhatsApp Marketing का इस्तेमाल करके भी अपने ऐप को काफी अच्छे लेवल तक प्रमोट कर सकते हैं।

3. ऐप यूज़र के रिव्यू देखें

मार्केटिंग करने से तो आपके ऐप के यूज़र भी बढ़ चुके है। जब यूजर आपके ऐप का इस्तेमाल करते है तो इनको उस ऐप में कुछ कमियां भी दिखाईं देगी, जिसको यूजर Reviews के माध्यम से बताते है। आपकों हमेशा यूजर के Review को पढ़ना चाहिए और उसके अनुसार अपने ऐप में बदलाव करना चाहिए।

4. ऐप को अपडेट करें

आप जो भी ऐप बनाते है उसको समय के अनुसार बदलाव करना बहुत जरूरी होता है। आप अगर अपनें ऐप को अपडेट नहीं करते है तो हो सकता हैं कि वह ऐप अच्छे से काम ना करें।

इसके अलावा आपके Compititer हमेशा ऐप को अपडेट करते है और आप बिल्कुल भी अपडेट नहीं करते है तो आपके Compititer का ऐप काफी अच्छे से कर सकता है। इसलिए हमेशा नए फिचर्स के साथ अपने ऐप को अपडेट करते रहिए।

Final Word

दोस्तो आज अपनें अपना खुद का ऐप कैसे बनाएं? बारे में हमने बहुत ही विस्तार से जानकारी को जाना है। इसमें आपको वह सभी जानकारी मिली है, जो ऐप बनाते समय बहुत जरूरी है। इन स्टेप के बिना कोई भी प्रोफेशनल ऐप बन ही नहीं सकता हैं।

हमे उम्मीद है कि आपको यह ऐप बनाने की जानकारी बहुत अच्छी लगीं होगी। आपकों अगर यह ऐप बनाने की जानकारी अच्छी लगीं हो तो इसको अपनें दोस्तो के साथ भी शेयर करें, जो ऐप बनाने में Intrested है। आपके मन में प्ले स्टोर पर ऐप कैसे बनाएं? से जुड़ा कोई सवाल बचा हुआ है तो कमेंट में बताएं।

Leave a Comment