Kutumb App क्या हैं? | कुटुंब ऐप डाउनलोड {संपूर्ण जानकारी}

Kutumb App Kya Hai  Kutumb App Download Kaise Kare

दोस्तों इस पोस्ट मे हम Kutumb App Kya Hai और Kutumb App डाउनलोड कैसे करें? इस बारे मे जानने वाले है। इसके अलावा कुटुंब ऐप के बारे और भी जानकारी जैसे, कुटुंब ऐप के फायदे, कुटूंब ऐप किस देश का हैं? कुटुंब ऐप के फिचर्स, कुटुंब ऐप का इस्तेमाल कैसे करें? कुटुंब ऐप की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इन सभी बात की जानकारी को बताने वाले है।

आपको भी अगर कुटुंब ऐप के बारे मे सभी जानकारी को विस्तार से जानना है, तो आप इस पोस्ट को अच्छे से पढ़े। तो चलिए जान लेते है, कुटूंब ऐप क्या है और Kutumb App की जानकारी को –

Kutumb App Kya Hai?

आपको अगर Kutumb App क्या हैं? यह पता नही है, तो चलिए जान लेते है। विभिन्न संस्थाएँ अपने लिए ग्रुप कुटुंब ऐप का इस्तेमाल करके बनाते है और उस संस्था से जुड़े सभी लोग कुटुंब ऐप से बनाए ग्रुप को ज्वॉइन करते है। कुटुंब ऐप को बनाने के पीछे यह उद्देश है, की भारतीय लोग अपने अच्छे विचार को शेयर करे और सभी समुदाय से जुड़ने के लिए बनाया गया है।

इस ऐप का इस्तेमाल करके आप भी अपनी संस्था के लिए ग्रुप बना सकते है और समुदाय को जोड़ सकते है। कुटुंब ऐप इस्तेमाल करने के लिए 100% सुरक्षित ऐप है। कुटुंब ऐप पर अपने आसपास के लोगो को भी जोड़ सकते है और उनका विचार भी ले सकते है।

आप नए लोगो से भी मिल सकते है, इसके अलावा अपने समुदाय के लोगो के साथ काफी अच्छा संबंध बना सकते है। आपको कुटुंब ऐप की और भी जानकारी को जानना है, तो पूरी जानकारी जरूर पढ़े।

Kutumb App क्या सुरक्षित है?

कुटुंब ऐप काफी सुरक्षित है, इसमें कोई संदेह नही है, की कुटुंब ऐप सुरक्षित है या नही है। यह ऐप अपने यूज़र की सुरक्षा का काफी ध्यान रखती है। आपकी सुरक्षा और डेटा की गोपनीयता को कुटुंब ऐप पर काफी गंभीरता से लिया जाता है।

आप इस कुटुंब ऐप का इस्तेमाल निश्चित होकर कर सकते है, आपको कोई भी चिंता करने की जरूरत नही है। आपका पुरा डाटा यहाँ पर 100% सुरक्षित है।

कुटुंब ऐप किस देश का हैं?

कुटुंब ऐप के यूजर के मन मे यह सवाल आता है, आखिरकार यह किस देश का है, मैं आपकी जानकारी के लिए बता दु की यह एक भारतीय ऐप है और इसमें भारतीय यूजर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

कुछ समय बाद इस ऐप के काफी सारे नए Update आने वाले है और अपनी नई अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान भी यह आप बना पायेगी। यह आप लोगो को काफी पसंद आ रहा है और काफी लोग जुड़ भी रहे है।

इन्हें भी पढ़ें :-

फ्री मे IPL देखने वाला ऐप
सबसे अच्छा पैसा कमाने वाला गेम
Video देखकर पैसे कमाने वाला एप

Kutumb App Benefits In Hindi

कुटुंब ऐप क्या है? यह तो आपको पता चल गया है, लेकिन Kutumb App का इस्तेमाल करने के फायदे भी आपको मालूम होना चाहिए। Kutumb App का इस्तेमाल करने से आपको जो फायदे हो सकते है, उनके बारे मे हमने नीचे बताया है।

1. सदस्यता (Membership)

Kutumb App से आप अपने संगठन के लिए आधिकारिक सदस्यता प्राप्त कर सकते है। स्वचालित रूप से सदस्यता उस व्यक्ति को प्रदान किया जा सकता है, जो आपके Kutumb App के ग्रुप मे शमिल है।

2. दान (Donations)

आप इस आप के जरिये अपने समाज और समुदाय के विस्तार या भलाई के लिए आप दान ले सकते है। इस एप से दान किया गया सारा पैसा 100% सुरक्षित होता है। इसके अलावा आप इस एप मे दान दिए सभी पैसों का हिसाब भी रख सकते है।

3. पहचान कार्ड (Identification card)

जो भी सदस्य आपके समुदाय मे शामिल होता है, उसके पहचान के तौर पर आपके समुदाय के नाम का एक पहचान पत्र भी मिलता है। इसका इस्तेमाल वह सदस्य विभिन्न संगठनात्मक कार्य के लिए कर सकता है।

4. समिति (Committe)

Kutumb App मे आप अपने समुदाय के सदस्य को kuch कुछ पद देकर अपनी एक समिति बना सकते है। आप समिति का निर्माण करके अपने समुदाय और संघटन को और बेहतर बना सकते है।

Kutumb App Features

  • कुटुंब ऐप मे आप अपने काम को प्रोफेशनल तरीके से कर सकते है।
  • कुटुंब ऐप मे आप अपने ग्रुप के सभी लोगो की विचार को जान सकते है।
  • आपके समुदाय या ग्रुप मे कोई मतभेद होता है, तो ग्रुप का एडमिन उस मतभेद पे नजर रखता है और उस मतभेद को मिटा सकता है।
  • इस ऐप मे सभी सदस्य के राय एक होने की वजह से कार्य अच्छे तरीके से होता है।
  • आप अगर किसी सोशल मीडिया पर अपना ग्रुप बनाते है, तो वहाँ पर सदस्य की सीमा तय होती है, लेकिन कुटुंब ऐप मे सदस्य की कोई सीमा तय नही है। Unlimited सदस्य जुड़ सकते है।
  • आपसे बाकी सोशल मीडिया पर जुड़ने वाले लोगो का कोई मतलब नही होता है, क्युकि वो लोग टाइम पास करने आते है, लेकिन कुटुंब ऐप मे सिर्फ अच्छे विचारों के ही लोग जुड़ते है।

इन्हें भी देखें :-

लड़कियों से बात करने वाला एप
बैनर और पोस्टर बनाने वाला एप
Paytm Cash कमाने वाला एप

Kutumb App Download कैसे करे ?

कुटुंब ऐप को डाउनलोड करना काफी आसान है आप भी इसको आसानी से अपने मोबाइल मे इंस्टाल कर सकते है। हमने नीचे कुछ स्टेप्स को बताया है उसे फॉलो करे और कुटुंब ऐप को डाउनलोड करे।

  • Step 1: सबसे पहले आपको play store को ओपन करना है।
  • Step 2: Play store के सर्च बॉक्स मे Kutumb App लिखना है और सर्च करना है।
  • Step 3: सबसे पहले आपके सामने Kutumb App आएगा, उसपर क्लिक करिए।
  • Step 4: वहाँ पर आपको कुछ कुटुंब ऐप की जानकारी और कुटुंब ऐप install करने का ऑप्शन मिल जायेगा, उस बटन पर क्लिक करके कुटुंब ऐप को इंस्टाल कर लीजिए।

अब कुछ ही समय मे Kutumb App इंस्टाल हो जाएगा और आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Kutumb App मे अकाउंट कैसे बनाए?

कुटुंब ऐप मे रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है। आपको कुटुंब ऐप मे रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है, जानने के लिए बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • Step 1: जब आप कुटुंब ऐप को खोलते है, तो सबसे पहले आपको अपनी भाषा को चुनना होगा
  • Step 2: अब आपको वहा पर अपना मोबाइल नंबर डालना है।
  • Step 3: अब आपको एक OTP आयेगा उसको वहाँ पे डाल देना है।
  • Step 4: अब आपको वहाँ पर community बनाए या जॉइन करें का विकल्प देखने को मिलता है।
  • Step 5: आप अगर community बनाना चाहते है, तो community बना सकते है। अगर आप जॉइन होना चाहते है, तो जॉइन हो सकते है।

कुटुंब ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?

आप ग्रुप और अपने समुदाय के लोगो को एक साथ जोड़ने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है और आपको कुटुंब ऐप को कैसे इस्तेमाल करते है, यह जानना है, तो आप हमारे दिए गए सभी steps को अच्छे से फॉलोव करें।

  • सबसे पहले आपको कुटुंब ऐप को Open करना है।
  • अब आपके सामने Organization tab का विकल्प दिखाई देगा उसपे click करना है और News organization पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने Organization के बारे में कुछ अच्छा 100 शब्दों मे लिखना है।
  • अब यहाँ पर अपने Organization का एक Logo लगाना है और Submit पर क्लिक करना है।
  • आपके Organization का खाता तैयार हो गया है अब आपको एक ग्रुप का निर्माण करना है, उसके लिए आगे पढ़े।
  • अब आपको चैट ग्रुप पर क्लिक करना है और न्यू ग्रुप पे क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपने ग्रुप को आप जो नाम देना चाहते है वह नाम दे और अपने ग्रुप के बारे मे 100 शब्दों मे लिखे और एक फोटो को भी वहाँ जोड़े।
  • यह सब करने के बाद Submit पर क्लिक करे।

Kutumb App अकाउंट डिलीट कैसे करें?

आप अगर कुटुंब ऐप का इस्तेमाल करते है और अपने अकाउंट के किसी वजह से Delete करना चाहते है, तो हमने नीचे कुटुंब ऐप का अकाउंट डिलीट कैसे करें? इस बारे मे बताया है आप उन steps को follow करके अपना अकाउंट आसानी से Delete कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपना कुटुंब ऐप open करना है।
  • उसके बाद अपनी प्रोफाइल में जाए।
  • प्रोफाइल में जाने के बाद आपको अकाउंट डिलीट करने के लिए सेटिंग का विकल्प दिखेगा उसपे क्लिक करना है।
  • वहाँ पर ऊपर ऊपर दाएं बाजू मे आपको Contact Us दिखाई देगा उस पे क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे वहाँ पर आपको कुछ जानकारी दिखेगी, यहाँ से आप कुटुंब ऐप support team से संपर्क भी कर सकते है।
  • अब आपको अपना वहाँ पर अकाउंट डिलीट करने के बारे में कुछ जानकारी देखने को मिल जायेगी और कुटुंब ऐप खाता डिलीट करने के लिए cantact us for other Issues इस विकल्प पे क्लिक करना है।
  • यहाँ पर आपको अकाउंट Delete करने की वजह लिखना है, की आप क्यू अकाउंट Delete कर रहे है।
  • कुटुंब ऐप की टिम आपके अकाउंट को Delete करने मे आपकी पूरी मदद करेगी।

तो इस तरह बहुत आसानी से आप अपना कुटुंब ऐप अकाउंट Delete कर सकते है।

Kutumb App से पैसे कमाने का वीडियो

Final Word

तो दोस्तों अपने इस पोस्ट मे Kutumb App क्या हैं और Kutumb App Download कैसे करें? इस बात को तो जाना ही है, लेकिन इसके अलावा कुटुंब ऐप की बहुत सारी जानकारी को भी जाना है। हमें आशा है, की आपको यह कुटुंब ऐप की जानकारी अच्छी लगी होगी।

आपको अगर कुटुंब ऐप की जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे share करे। आपका कोई भी सवाल कुटुंब ऐप से जुडा कोई भी सवाल हो तो comment मे बताए।

Kutumb App Review Hindi: FAQs

Q.1 Kutumb App क्या हैं?

Ans: Kutumb App यह भारतीय नागरिकों को अपने समुदाय से जोड़ने और उनके विचार को share करने के लिए बनाया एक मोबाइल App है।

Q.2 कुटूंब ऐप किस देश का है?

Ans: Kutumb App यह एक भारतीय App है।

Q.3 कुटूंब ऐप का मालिक कौन है ?

Ans: Kutumb App के Owner का नाम अभिशेख केजरीवाल है।

Q.4 Kutumb App को कौन कौन इस्तेमाल कर सकता है?

Ans: Kutumb App का भारत का कोई भी नागरिक कर सकता है।

Q.5 क्या कुटुंब ऐप सुरक्षित हैं?

Ans: जी हां, दोस्तों कुटुंब ऐप यह 100% सुरक्षित ऐप है और आप इसका इस्तेमाल बेझिझक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-

Koo App क्या है?
Teachmint App क्या है?
Tiki App क्या है?
Avatarify App क्या है?
Toon App क्या है?

2 thoughts on “Kutumb App क्या हैं? | कुटुंब ऐप डाउनलोड {संपूर्ण जानकारी}”

  1. I have noticed that online education is getting common because obtaining your college degree online has turned into a popular choice for many people. A lot of people have not necessarily had a possibility to attend an established college or university nevertheless seek the elevated earning possibilities and career advancement that a Bachelors Degree gives you. Still other people might have a college degree in one field but would choose to pursue something they already have an interest in.

Leave a Comment